फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Apple, pomegranate are being sold at Rs 150 and peas, parwal at Rs 60 per kg.

Chandauli News: सेब, अनार 150 और मटर, परवल 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे

Thu, 11 Apr 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Apple, pomegranate are being sold at Rs 150 and peas, parwal at Rs 60 per kg.
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र आरंभ होते ही फलों और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सेब और अनार 150 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गए हैं। वहीं केला भी 60 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा है। सब्जियों में मटर और परवल 60 रुपये तो टमाटर 30 रुपये किलो है। सिंघाड़े का आटा दो सौ रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे नवरात्र का व्रत करने वालों की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


नौ दिन तक जप-तप करने की तैयारी कर रहे देवी भक्तों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सब्जियों एवं फलों के दामों में 20 से लेकर 50 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। उपवास रहने वाले नवरात्र में आलू, लौकी, नींबू, टमाटर, कद्दू आदि का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। इन सभी सब्जियों की कीमतें बढ़ी हुई हैं। फल विक्रेता मनोज सोनकर ने कहा कि नवरात्र और रमजान पर फलों की मांग बढ़ जाती है। फलों की बढ़ती मांग को देखते हुए कीमतों में उछाल आया है। महंगाई के कारण बिक्री प्रभावित हुई है। जो लोग नवरात्र में व्रत रह रहे हैं, उन्हें तो फल खरीदना ही पड़ रहा है। हालांकि वे भी जरूरत के हिसाब से और कम मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सब्जी विक्रेता कमलेश सोनकर ने बताया कि स्थानीय खेतों की सब्जियां काफी कम मात्रा में आ रही हैं। भाड़े के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन


फलों के मूल्य पर एक नजर.........

फल एक सप्ताह पहले दाम वर्तमान मूल्य

अंगूर 60 120

सेब 130 150

अनार 100 150

पपीता 40 60

संतरा 80 120

केला (प्रति दर्जन) 40 60

नोट.....
मूल्य प्रति किलो में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed