फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Appeal to maintain brotherhood in all religion harmony meeting

सर्वधर्म सद्भाव सभा में भाईचारा बनाए रखने की अपील

Mon, 15 Aug 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Appeal to maintain brotherhood in all religion harmony meeting
चकिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय परिसर में रविवार को सर्वधर्म सद्भाव सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने देश के उत्थान व उसकी मजबूती के लिए सभी धर्मों में भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की।वक्ताओं ने कहा कि भारतवर्ष की गंगा-जमुनी तहजीब अनेकता में एकता का संदेश देती है। इसी एकता में देश व समाज का उत्थान और प्रगति निहित है। कहा कि हिंदू ,मुस्लिम, सिख, इसाई सभी आपस में भाई-भाई की भावना मजबूत होने से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सभा में चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह, राजपथ रेंजर पीआर रावत, सदर मुस्ताक अहमद खान, सरदार रणजीत सिंह, राकेश मोदनवाल, अजय गुप्ता, प्रीतम बागी, अजय शेखर, प्रधान सजाउद्दीन, इकबाल अहमद, सरदार जोगिंदर सिंह, उप रेंजर आनंद दुबे, वनदरोगा राम भजन राम, चरित्र लाल, बहादुर यादव रहे। संचालन नईमुद्दीन बाबू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed