फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry villagers protested as the road was not built

Chandauli News: रास्ता नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested as the road was not built
टांडाकला। रमदत्तपुर गांव के मौजा चकिया टांडा में रास्ते का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि रास्ते के निर्माण के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि रमदत्तपुर गांव के मौजा चकिया टांडा बस्ती में 24 से अधिक घरों तक आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। बारिश होने पर ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाता है। गांव के इस पुरवा के लोगों के लिए रास्ता नहीं बनाया गया है। ग्रामीण पगडंडी व कीचड़ के रास्ते से होकर आवागमन करते हैं। प्रदर्शन में जयशंकर यादव, मन्नू यादव, सर्वजीत यादव, बुलेटिन यादव, गुड्डू यादव, सिंटू यादव, श्यामजी यादव, मुकेश यादव, विशाल, उषा, विजय, सविता, आशा, सुषमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed