फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry farmers protested due to non-operation of tube well

राजकीय नलकूप न चलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested due to non-operation of tube well
चहनिया। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित राजकीय नलकूप पर नियुक्त आपरेटर व जेई पर लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को किसानों ने नलकूप के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नलकूप विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द ही नलकूप नहीं चलाया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि नलकूप नहीं चलने से फसल बर्बाद हो रही है। गुहार लगाने के बाद भी जेई के कानों पर जूं नही रेंग रही है। वहीं ऑपरेटर भी लापरवाह बना हुआ है। कहा कि गेहूं की फसल के लिए इस समय खाद व पानी की अति आवश्यकता है। वहीं मारुफपुर में लगा राजकीय नलकूप नंबर 41 कई दिनों से बंद पड़ा है। आपरेटर व जेई की लापरवाही से फसल बर्बाद हो रही है। खेतों में पानी को लेकर किसान कई बार राजकीय नलकूप के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन आपरेटर रह बार नदारद मिला है। इससे आजिज किसानों को राजकीय नलकूप पर प्रदर्शन करना पड़ा है। चेताया कि यदि शीघ्र नलकूप नहीं चलाया गया तो किसान उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में श्यामजी यादव, सारनाथ यादव, सुनील यादव, भरत यादव, रमाशंकर पहलवान, उपेंद्र, बीरू, विपिन, आनंद, रविंद्र, अजीत, काशी, भोलानाथ, मुलायम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed