फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anarchic elements tore Baba Saheb's poster.

Chandauli News: अराजक तत्वों ने बाबा साहब का पोस्टर फाड़ा

Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Anarchic elements tore Baba Saheb's poster.
बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर में मंगलवार को अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र को फाड़ दिया। झंडे भी उखाड़कर ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी भूमि पर लगाए गए पोस्टर को हटा दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। कैलावर गांव में कई वर्षों से डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र और झंडा लगाकर गांव की महिलाए, पुरुष पूजा अर्चना कर रहे थे। मंगलवार को अराजक तत्वों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र को फाड़ दिया। आरोप है कि गांव के लोगों ने अराजकतत्वों को झंडा उखाड़ने से रोका तो जान से मारने की कोशिश की। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पोस्टर लगाया था जो हटा दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed