फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anand Ratna's record intact, BJP misses second hat-trick

Chandauli News: आनंद रत्न का रिकॉर्ड बरकरार, दूसरी हैट्रिक से चूक गई भाजपा

Wed, 05 Jun 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Anand Ratna's record intact, BJP misses second hat-trick
पीडीडीयू नगर। चंदौली लोकसभा से 2024 के चुनाव में सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह की जीत से भाजपा को करारा झटका लगा है। एक ओर जहां भाजपा के कद्दावार नेता माने जाने वाले और प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की करारी हार हुई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा हैट्रिक से पीछे रह गई। भाजपा के आनंद रत्न मौर्य ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को भी तीसरी बार टिकट मिला था लेकिन वह हैट्रिक लगाने में नाकाम रहे। वैसे चंदौली के लोगों ने हर पार्टी को अपनाया है। चंदौली से पांच बार कांग्रेसी सांसद हुए हैं। वहीं पांच बार भाजपा ने जीत दर्ज की हैं। एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, सपा, बसपा और जनता दल ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने आनंद रत्न मौर्य को 1991, 1996 और 1998 में लगातार तीन बार टिकट दिया और तीनों बार आनंदरत्न मौर्य ने विजय हासिल कर चंदौली में भाजपा की पहली हैट्रिक लगवाई। इसी उम्मीद के साथ भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 की जीत के बाद 2024 में भी डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को टिकट दिया। तीसरी बार फिर से वे चुनाव मैदान में थे। भाजपा को उम्मीद थी कि दूसरी बार हैट्रिक बनेगी, लेकिन सभा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह ने उन्हें रिकार्ड बनाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed