फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An army of scavengers descended for cleaning in Chandasi

चंदासी में सफाई के लिए उतरी सफाईकर्मियों की फौज

Fri, 15 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
An army of scavengers descended for cleaning in Chandasi
पीडीडीयू नगर/दुलहीपुर। धूल फांक रहे लोगों की लगातार शिकायत और जिलाधिकारी की पहल के बाद चंदासी कोल मंडी में सफाई के लिए सफाईकर्मियों की फौज उतर गई है। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक मंडी में दो सौ सफाईकर्मी लगे रहे। अमर उजाला ने 11 अप्रैल को चंदासी की धूल से होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद सफाई शुरू हुई है। एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी चंदासी में रोजाना कोयला लदे हजारों ट्रकों का आवागमन होता है। कोयले और नियमित साफ-सफाई न होने की वजह से मंडी की एक किमी सड़क पर धूल की मोटी परत जम चुकी है। यह हाल वर्षों से है। पीडीडीयू जंक्शन, पड़ाव और वाराणसी जाने का यह मुख्य मार्ग है। रोजाना हजारों यात्री इसी धूल के गुबार के बीच में आने जाने को मजबूर हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कपड़ा और फेफड़ा दोनो धूल के वजह से गंदा हो रहा है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 11 अप्रैल को ‘चंदासी की उड़ती धूल से नहाकर बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसको संज्ञान में लेकर प्रशासन ने चकिया जिला पंचायत अधिकारी अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में दो सौ सफाईकर्मियों की फौज धूल के सफाई के लिए लगा दी है। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक मंडी में सफाई अभियान चला। इसकी सूचना से नगर वासियों ने राहत की सांस ली है। वैसे सबको आशंका है कि यह भी सफाई अभियान पिछले बार की तरह खानापूर्ति बनकर ही न रह जाए।
विज्ञापन

लापरवाही: एक सड़क से उठाकर दूसरी सड़क पर ही फेंक रहे धूल
पीडीडीयू नगर। चंदासी मंडी में दो सौ सफाईकर्मी सफाई के लिए लगे तो हैं पर सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। जहां धूल जमा है उसे ट्रैक्टर या ट्राली से उठाकर दूर ले जाने की वजाय सफाई कर्मी उसे बगल की सड़क पर ही फेंक दे रहे हैं। जिससे धूल दूसरी सड़क पर जमा हो रहा है वहीं उड़कर उस सड़क पर भी आ रहा है। मंडी के अध्यक्ष धर्मराज यादव ने बताया कि सफाई हो यह ठीक है पर ऐसी सफाई से कुछ नहीं होगा, बल्कि जमा धूल को उठाकर फेंकने से और धूल और बढेे़गी। अंदर बहुत सारे रास्ते हैं जहां यहां की मिट्टी फेंकी जा सकती है पर प्रशासन के बाद कोई साधन ही नहीं है। वहीं सफाई करा रहे जिला पंचायत अधिकारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि हमारे पास संसाधन नहीं है इसलिए मजबूरी वश पास में ही फेंका जा रहा है। कोल मंडी व्यवसायी विजेंद्र कुमार, रणवीर सिंह , पप्पू जिंदल, संतोष, दीपू, जैनुल मनसूर मौलाना, अरुण, गुड्डू, शिवपूजन, राजू ने अच्छे से साफ सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed