{"_id":"680a93278166baac4a0131fd","slug":"amrit-bharat-express-welcomed-in-a-simple-ceremony-chandauli-news-c-189-1-svns1012-130260-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सादे समारोह में अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सादे समारोह में अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ स्वागत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस का पीडीडीयू जंक्शन पर स्वागत किया गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भव्य कार्यक्रम को टाल दिया गया और सादे समारोह में ट्रेन का स्वागत किया गया। सहरसा से मुंबई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल रूप में हरी झंडी दिखाकर सहरसा से मुंबई के लिए रवाना किया।
पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के भव्य स्वागत की योजना बनाई गई थी। कार्यक्रम के लिए चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, राज्यसभा में भाजपा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों को बुलाया गया। हालांकि आतंकी घटना के बाद कार्यक्रम को सामान्य कर दिया गया। रात दस बजे ट्रेन प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर पहुंची।
यहां भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर डीआरएम उदय सिंह मीना, एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एन के मिश्रा, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार, अक्षय कुमार आदि उपस्थित रहे।