फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambedkar was a great thinker

बड़े चिंतक थे अंबेडकर

Mon, 07 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 07 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar was a great thinker
डा. अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने चतुर्भुजपुर ओडवार स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि देश में बीसवीं सदी में अंबेडकर बड़े चिंतक थे।
   अंबेडकर बीसवीं सदी के श्रेष्ठ चिंतक, ओजस्वी लेखक, यशस्वी वक्ता व स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे। देश के संविधान के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।

विधि विशेषज्ञ, परिश्रमी, उत्कृष्ट कौशल के धनी डा. अंबेडकर ने देश के संविधान के निर्माण में अपना विशेष योगदान दिया। इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का जनक माना जाता है।

 कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका से पहले स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वहीं से पीएचडी किया।
मधुमेह से पीड़ित होने के चलते छह दिसंबर 1956 को डा. अंबेडकर का स्वर्गवास हो गया। इस दौरान बृजेश गुप्ता, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, संजय मिश्रा, डा. नंदलाल, मेवालाल पटेल, दीपक गुप्ता, दुर्गा जायसवाल, सुनील प्रजापति आदि रहे।
अध्यक्षता रामजी गुप्ता व संचालन नंदगोपाल सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed