फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegation: Teachers were talking during the national anthem and were rude to the headmaster when interrupted.

आरोप : राष्ट्रगान के दौरान बात कर रहे थे शिक्षक, टोकने पर प्रधानाध्यापक से की अभद्रता

Fri, 19 Dec 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Teachers were talking during the national anthem and were rude to the headmaster when interrupted.
नियामताबाद ब्लॉक के गांव भिसौडी स्थित परिषदीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान विद्यालय का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका सुचिता पांडे सुबह निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंची और प्रार्थना सभा के लिए बच्चों को एकत्रित कर रही थीं। उनका आरोप है कि इस दौरान सहायक अध्यापक और अन्य अध्यापिका प्रार्थना सभा और राष्ट्रगान के दौरान बातचीत करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने टोका तो शिक्षकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अशोभनीय टिप्पणी की। वहीं सहायक अध्यापक अविनाश सिंह का कहना है कि वे बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाई के लिए कुछ याद कराने का प्रयास कर रहे थे। तभी प्रधानाध्यापिका आईं और उनके साथ बदतमीजी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के सामने रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने ध्यान नहीं दिया। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच बीईओ से कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed