फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegation of illegal land allotment: DM reprimands Tehsildar.

Chandauli News: जमीन के अवैध आवंटन का आरोप डीएम ने तहसीलदार को लगाई फटकार

Sun, 19 Jul 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal land allotment: DM reprimands Tehsildar.
सकलडीहा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम चंद्रमोहन गर्ग को प्रार्थना पत्र देते फरिया - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खड़ेहरा गांव के खेल मैदान की जमीन के अवैध आवंटन का मामला जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के सामने पहुंचा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार को फटकार लगाई और मामले की जांच कर आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को बताया कि खड़ेहरा गांव में खेल मैदान के लिए सुरक्षित राजस्व भूमि को कुछ वर्ष पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से ग्रामीणों के नाम आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि इस मामले की सुनवाई तहसीलदार न्यायालय में लंबे समय से लंबित है, लेकिन जानबूझकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने तहसीलदार से नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आवंटन नियमों के विपरीत पाए जाएं तो उन्हें तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के विपरीत काम करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिदेव ने कहा कि खेल मैदान की भूमि पर आवंटन होने से गांव के बच्चों और खिलाड़ियों के पास अभ्यास के लिए कोई मैदान नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को कई बार उठाया गया, लेकिन मामला तहसीलदार न्यायालय में लंबित रहने के कारण समाधान नहीं हो सका।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप और सख्त रुख के बाद खड़ेहरा गांव को उसका खेल मैदान वापस मिल सकेगा। ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी की कार्रवाई का स्वागत करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed