फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   akhilesh yadav tweeted video of pushing fire brigade vehicle in chandauli said emergency services in UP are in trouble

चंदौली: फायर बिग्रेड की गाड़ी को धक्का देने पर अखिलेश यादव बोले- यूपी में आपातकालीन सेवाएं खुद संकट में

Mon, 18 Apr 2022 02:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

चंदौली के भीखारीपुर गांव में रविवार शाम खेत में लगी आग बुझाने पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी धंस गई। जिसे किसानों ने धक्का देकर बाहर निकाला। घटना का वीडियो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। 

विज्ञापन
akhilesh yadav tweeted video of pushing  fire brigade vehicle in chandauli said emergency services in UP are in trouble
फायर बिग्रेड की गाड़ी को धक्का देते लोग - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चंदौली में फायर बिग्रेड की गाड़ी को धक्का लगाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को  वीडियो ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा के धक्कामार राज में जनता के लिए बनी उप्र की आपातकालीन सेवाएं स्वयं ही संकट में हैं… अब ये स्वयं जनता के सहारे हैं।  ये कैसा विरोधाभास है।'

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के भीखारीपुर गांव में आग लगने के दौरान का है। जहां नमी की वजह से फायर बिग्रेड की गाड़ी खेत में फंस गई थी। पुलिकर्मियों और स्थानीय लोगों ने धक्का देकर उसे बाहर निकाला था। 
विज्ञापन

...तो कम होता नुकसान

अगलगी की इस घटना में 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं आग बुझने के काफी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर आई, लेकिन वो खेत में धंस गई। जिसके बाद पीड़ित किसानों और पुलिसकर्मियों ने वाहन को धक्का देकर किसी प्रकार बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान ओमप्रकाश मौर्य ने बताया ने बताया कि यदि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई होती तो काफी हद तक नुकसान कम होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed