{"_id":"50bdeac846eade08fe00294922913831","slug":"agitation-for-polling-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 03 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में ही बूथ बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के बरडीहा गांव की
विज्ञापन
महिलाओं ने शुक्रवार को गांव स्थित मंदिर पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन
किया।
महिलाओं का कहना था कि साजिश के तहत गांव से चार किलोमीटर दूर मतदान बूथ बनाया गया है। इससे गांव के आधे से अधिक मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे।
विरोध प्रदर्शित कर रही महिलाओं का कहना था कि पहले गांव में ही मतदान बूथ बनाया जाता था। इससे ग्रामीणों को मतदान में सहूलियत होती थी। पिछले पंचायत चुनाव से ही गांव का बूथ चार किलोमीटर दूर इमिलिया गांव में बनाया जा रहा है।
इसकी वजह से पिछली बार भी साठ प्रतिशत लोग मतदान से वंचित रह गए थे। कहा कि इतनी दूर मतदान केंद्र होने की वजह से महिलाओं का मतदान केंद्र तक पहुंचना मुश्किल है। गांव में मतदाताओं की संख्या 852 है, जो गांव में मतदान केंद्र बनाने के मानक को पूरा करता है।
गांव के मतदाताओं को मतदान से वंचित रखने के लिए मतदान केंद्र इमिलिया गांव में बनाया गया है। चेताया कि यदि मांग पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुशीला, राधिका, देवंती, सुमन, सीता, सरिता आदि शामिल रहीं।
उधर, धीना में मतदान बूथ बनाने की मांग को लेकर बरडीहा गांव में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी किसी सक्षम अधिकारी के धरनास्थल पर न पहुंचने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी गई। दूसरे दिन धरनास्थल पर भाजपा नेता डा. हरेंद्र राय पहुंचे।
उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर गिरीश कुमार को फोनकर ग्रामीणों की समस्या के अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि रिपोर्ट लगाकर निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धरनारत लोगों का कहना रहा कि शनिवार को गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलेगा। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी उपवास करेंगे।
धरने में अंजनी राय, बबलू राय, त्रिलोकी यादव, राजेंद्र यादव, मुखई राम, भानू राम आदि शामिल रहे। अध्यक्षता सदानंद राय व संचालन बालेश्वर यादव ने किया।