फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After a day of humidity and heat, rain showers in the evening brought relief.

Chandauli News: दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को बरसे बदरा, मिली राहत

Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
After a day of humidity and heat, rain showers in the evening brought relief.
पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में  हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : Archive
दिनभर की उमस और गर्मी के बाद सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने भी राहत की सांस ली। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल बेहतर होने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार की शाम हुई हल्की बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में रुक-रुककर धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम करीब छह बजे काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। साढ़े छह से सात बजे तक करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम बदल गया। बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की सिंचाई की समस्या भी कुछ हद तक दूर हुई। राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिनों में भी जिले में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed