फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After a 18,500 km Walkathon in 7 Months, Hyderabad's Angelo Reaches Mughalsarai

Chandauli News: 7 महीने में 18,500 किमी की पदयात्रा हैदराबाद के एंजेलो पहुंचे मुगलसराय

Thu, 16 Apr 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
After a 18,500 km Walkathon in 7 Months, Hyderabad's Angelo Reaches Mughalsarai
पीडीडीयू नगर पहुंचे हैदराबाद के पदयात्री एंजेलो यादव। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। नगर में हैदराबाद के पदयात्री एंजेलो यादव अपनी लंबी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। करीब सात महीने पहले शुरू हुई इस पदयात्रा के तहत उन्होंने अब तक लगभग 18,500 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।
विज्ञापन

एंजेलो यादव ने बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के संरक्षण, गोरक्षा का संदेश देने और समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना है। इसी संकल्प के साथ वे देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा कर्नाटक के बंगलूरू से शुरू की थी। यहां से मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका में शंकरिमा शंकरी देवी, तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित कामाक्षी देवी और आंध्र प्रदेश में माणिकंबा व प्रेमांबिका देवी सहित कई शक्तिपीठों के दर्शन किए। यात्रा के दौरान एंजेलो यादव ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार जैसे कई राज्यों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी माता, मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर, पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर काली मंदिर और गंगासागर तथा असम के कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन किए। एंजेलो यादव की यह पदयात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed