फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   adhivakta karen sahayog to 15 din mein badal jaegee tahaseel kee soorat

अधिवक्ता करें सहयोग तो 15 दिन में बदल जाएगी तहसील की सूरत

Tue, 16 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
adhivakta karen sahayog to 15 din mein badal jaegee tahaseel kee soorat
सकलडीहा। तहसील की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने सोमवार को तहसील के सभी अधिवक्ताओं के साथ तहसील सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से जनहित में न्याय संगत कार्य के लिए बार और बेंच का बेहतर सामंजस्य बनाये रखने की अपील की। अधिवक्ताओं के हर कार्य का निस्तारण 15 दिनों में कराने का आश्वासन दिया। साथ ही एक पखवारे में तहसील की सूरत बदलने का दावा भी किया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भ्रष्टाचार मुक्त तहसील और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की मुहिम को लेकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि 15 दिनों के अंदर उनकी हर समस्या का समाधान दिखने लगेगा। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने का दावा किया। अंत में तहसील परिसर में निजी चार पहिया वाहन नहीं लाने की चेतावनी देते हुए अधिवक्ताओं के लिए पास जारी करने की बात कही। इसके पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, शिवगोबिंद सिंह, बार अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पहल की सराहना की। इस मौके पर शिवाजी लाल, संजय श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, शैलेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed