फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Activists angry over the arrest of the state president of Minority Congress

शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में दिया धरना

Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Activists angry over the arrest of the state president of Minority Congress
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम को गिरफ्तार करने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व विधान मंडल दल की नेता अराधना मिश्र आदि पर लाठीचार्ज करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। बाद में लाठ नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार के इस कृत्य के विरोध में कांग्रेसी लंबा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार अपनी असफलता को छिपाने के लिए विपक्ष को दबाना चाह रही है। जन विरोधी कार्यों के ख़िलाफ़ कांग्रेस के लोकतांत्रिक तरीक़े से आवाज उठाने पर आए दिन कांग्रेसजनों के ऊपर फ़र्जी केस लगाए जा रहे हैं। इससे कांग्रेसी डरने वाले नहीं है । कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बाद अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम को गिरफ़्तार किया गया जो अनैतिक, अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। गांधीवादी तरीके से इसका विरोध करने पर हजरतगंज में प्रदेश अध्यक्ष पर लाठी चार्ज किया जा रहाहै। यह कार्रवाई ब्रिटिश हकूमत की याद दिलाती है। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने नगर के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस मौके पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ़, राकेश सिंह, नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, नवीन पांडेय, सतपाल सिंह, कमरुल बारी, नेहाल अख़्तर बाबू, कन्हैया केशरी, अनवर सादात, तनवीर आलम, राजेश गुप्ता, इसरार कुरैसी, संजय जायसवाल, बच्चा रावत, सोनू रावत, राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed