फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action takes place if there is waterlogging in the service road and underpass

सर्विस रोड और अंडरपास में जल भराव हुआ तो कार्रवाई

Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Action takes place if there is waterlogging in the service road and underpass
चंदौली। हल्की बारिश के बाद मुख्यालय पर एनएच के किनारे सर्विस रोड पर जल भराव की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित होता है। सोमवार को व्यापारियों ने डीएम नवनीत सिंह चहल को समस्या से अवगत कराया। डीएम ने एनएच के अधिकारियों को सर्विस रोड के किनारे हो रहे जलभराव की समस्या को जल्द दूरे करने का निर्देश दिया। चेताया कि बारिश में नगरीय क्षेत्र में हाईवे के सर्विस रोड और अंडरपास समें पानी भरा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि मुख्यालय पर एनएच की कार्यदाई संस्था सोमा की ओर से सर्विस रोड के किनारे सीवर निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या हो सकती है। लोगों ने कहा कि सीवर निर्माण के दौरान अगर कंपनी के द्वारा मानकों के हिसाब से कार्य कराया जाय तो भविष्य में होने वाले जल भराव की समस्या से निजात मिल सकती है। डीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सीवर निर्माण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने तत्काल एनएच के अधिकारियों से फोन से वार्ता की। सचेत किया कि बरसात के पहले निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरिके कराया जाय। अगर इसके किसी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस दौरान हरिश्चंद्र, अशोक जायसवाल, नरायणदास, अनिल जायसवाल, प्रदीप अग्रहरि, बबलू सोनी, पवन सेठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed