फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   achievements of The government counted

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Fri, 13 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 13 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
achievements of The government counted
समाजवादी पार्टी की ओर से चल रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत गुरुवार को नगर
विज्ञापन
स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल के पास कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सरकार ने जनता को किए हुए सभी वादों को पूरा करने का काम किया है।


इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जनपद के विकास के लिए सपा सरकार ने अरबों रुपये दिए हैं। इसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान में रखकर योजनाओं व परियोजनाओं को अमल में लाने की कवायद तेजी से चल रही है। जनपद में कई अस्पतालों का निर्माण हो रहा है।

सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। किसानों की सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए भूपौली पंप कैनाल को आधुनिक बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने जनपद को महिला डिग्री कालेज व राजकीय मेडिकल कालेज की सौगात दी है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि सूबे की सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 108 व 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की। सपा लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है।

इस मौके पर परवेज अहमद जोखू, नफीस अहमद, अशोक त्रिपाठी, सोमारू विश्वकर्मा, संजय सोनकर, अर्जुन अग्रहरि, डबली सेठ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन शाहिद अंसारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed