फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of rigging in toilet and drain construction

शौचालय और नाली निर्माण में धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of rigging in toilet and drain construction
कमालपुर। क्षेत्र के माधोपुर गांव में शौचालय व नाली निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

धानापुर विकास खंड के माधोपुर गांव में शौचालय और नाली का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि शौचालय का निर्माण कराए नहीं गया है जबकि कागज पर निर्माण कार्य दिखाया गया है। इससे गरीब परिवार शौचालय के अभाव में खेतों में जाने को मजबूर है। बावजूद पंचायत विभाग कागजों में शौचालय का निर्माण कराकर अपना कार्य कर रही है। शिकायत के बाद भी पात्रों के शौचालयों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिला बचत अधिकारी रविंद्र प्रताप ने गांव में जांच पड़ताल की। बावजूद ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए। प्रदर्शन करने वालों में धनेश राम, संतोष कुमार, अजय कुमार, रामकुंवर, रामाश्रय राम, बुद्धू राम, त्रिभुवन राम, मनोज कुमार, जितेंद्र प्रताप, भुवनेश्वर राम, दुर्गा देवी, सुरेश राम, शकुंतला देवी, श्यामदुलारी देवी, सरोज देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed