फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of killing mobile and money

मारने-पीटने के साथ मोबाइल व रुपये छीनने का लगाया आरोप

Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing mobile and money
कंदवा। थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी युवक व किशोर ने गांव के ही कुछ युवकों पर मारकर घायल करने और मोबाइल व 10 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में युवक के पिता रामराज ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी गुड्डू (18) व उसका मित्र विकास (17) मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अरंगी से घर वापस आ रहे थे। उनका आरोप है कि बसंतपुर पुलिया के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद आधा दर्जन युवकों ने उनकी बाइक रोक दी और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ युवकों ने उनकी मोबाइल व जेब में रखे 10 हजार रुपए भी छीन लिए। युवक व किशोर के शोरगुल मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। इस हमले में जहां विकास अचेत हो गया वहीं गुड्डू के सिर में गंभीर चोट आ गई हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed