फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accountant suspended in case of woman attempting suicide

Chandauli News: महिला के आत्मदाह के प्रयास के मामले में लेखपाल निलंबित

Mon, 08 Jul 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended in case of woman attempting suicide
नियामताबाद। अलीनगर थाना के तलपरा भरछा गांव की महिला के आत्मदाह के प्रयास के मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन पर अवैध कब्जे से दुखी महिला ने डीएम के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। डीएम के आदेश पर जांच के बाद एसडीएम ने लेखपाल वीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया। पीडीडीयू नगर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तलपरा गांव में रहने वाली मधु देवी ने पट्टे की जमीन पर कब्जे से नाराज होकर जिलाधिकारी के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके तत्काल बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण गिरवा दिया था। मधु देवी का आरोप था कि लेखपाल वीरेंद्र यादव ने विरोधियों से पैसे लेकर उसकी जमीन पर जबरन चहारदीवारी करा दी। कब्जा हटवाने के लिए वह दो साल से तहसील के चक्कर काट रही थी। एसडीएम विराग पांडेय ने बताया कि जांच में तत्कालीन लेखपाल वीरेंद्र यादव को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं, वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed