फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AC of Vibhuti Express broken, passengers created ruckus

Chandauli News: विभूति एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 27 May 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
AC of Vibhuti Express broken, passengers created ruckus
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जा रही विभूति एक्सप्रेस का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रविवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पर हंगामा किया। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया। इसके चलते ट्रेन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। डाउन विभूति एक्सप्रेस रविवार की शाम पौने सात बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के एसी कोच बी वन में सवार यात्रियों ने एसी खराब होने की शिकायत विभागीय कर्मचारियों से की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। इसके बाद यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और हंगामा करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पर कर्मचारियों के साथ आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह पहुंच गए। यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज से ही एसी नहीं चल रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जांच के बाद पता चला कि तकनीकी दिक्कत के कारण एसी नहीं चल रहा है। कर्मियों ने बताया कि ट्रेन चलने पर एसी काम करने लगेगा। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed