फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man jumped into a puddle in a land dispute

घरेलू जमीन विवाद में युवक ने पोखरे में कूदकर दी जान

Fri, 12 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into a puddle in a land dispute
ति को निकालने दामोदरदास पोखरा कुदी पत्नी को बाहर निकालकर ले जाते लोग। - फोटो : CHANDAULI
घरेलू जमीन विवाद में युवक ने पोखरे में कूदकर दी जान
विज्ञापन

तीन भाईयों में सबसे छोटा था हलीम, एक साल पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलहीपुर(चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी पुलिस चौकी अंतर्गत महमूदपुर गांव निवासी एक युवक नगर स्थित दामोदार पोखरे में कूदकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह पोखरे में युवक का शव उतराया हुआ मिला। उसके मौत की खबर लगते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने उसका शव देखकर पानी में छलांग लगा दी। यह देखकर आसपास खड़े लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। घटना की वजह घरेलू जमीनी विवाद है। पोखरे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया ब्लाक के नौदर के मूल निवासी आसिम काफी पहले जमीन लेकर महमूदपुर में बस गए थे। उनके निधन के बाद तीन बेटों में जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बड़ा बेटा मुराद, रेहान और हलीम सबसे छोटा है। शुक्रवार को लइक उर्फ हलीम (32) का घर पर विवाद हुआ था। इससे आजिज होकर सुबह करीब छह बजे घर से निकल गया और पोखरे में कूदकर अपनी जान दे दी। वह घर पर रहकर खेती बारी का काम करता था। उसकी करीब एक साल पहले अलीनगर निवासी रोशन के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों के अनुसार उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। जानकारी होते ही पत्नी और परिजन मौके पर पहुंच गए। तालाब में किनारे उसके उतराए शव को देखकर पत्नी रोशन भी पानी में कूद गई। यह देखकर लोग हतप्रभ रह गए। मौजूद लोगों ने पत्नी को बाहर निकाला। पति की मौत के बाद पत्नी रोशन बेसुध हो गई। परिवार और मायके के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed