फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man drinking tea was shot dead

चाय पी रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man drinking tea was shot dead
मोहनियां। स्थानीय थाना अंतर्गत भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप चाय की दुकान पर रविवार की सुबह चाय पी रहे युवक की बाइक सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। मृत युवक पर भी कई मुकदमें दर्ज थे और एक पखवारा पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि बाजार निवासी इंद्रजीत चौधरी सुबह पांच बजे स्टेशन रोड स्थित एक चाय की दुकान पर बैठ कर चाय पी रहा था। इसी बीच दूसरी तरफ से एक बाइक सवार पहुंचा और इंद्रजीत के सिर पर तमंचा रख दिया और गोली मार दी। गोली लगते ही इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारा बाइक लेकर भाग गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी के अनुसार इंद्रजीत चौधरी अपराधी किस्म का था। दस माह पहले ही मोहनिया के ही एक युवक की हत्या के मामले में जेल गया था। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed