फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A woman returning after getting physiotherapy done died in an accident

Chandauli News: फिजियोथेरेपी कराकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Fri, 21 Feb 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A woman returning after getting physiotherapy done died in an accident
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर वाया पड़ाव मार्ग पर डांडी गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामसिंह कि पत्नी उर्मिला देवी (62) फिजियोथेरेपीी कराने डांडी गई थीं। वहीं तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीडीडीयू नगर सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे दत्तक पुत्र अवधेश यादव ने बताया कि उर्मिला दुलहीपुर के डांडी में फिजियोथेरेपी कराने शाम को जाती थीं। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजनों की मांग पर शव को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed