फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A smuggler arrested along with four minors

Chandauli News: चार नाबालिगों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested along with four minors
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के जवान और बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के लोगों ने शुक्रवार की सुबह पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से एक बाल तस्कर को चार नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित युवक बच्चों को बहला फुसलाकर काम कराने के लिए कृष्णागिरी तमिलनाडु ले जा रहा था। संस्था के देशराज की तहरीर पर रेलवे पुलिस तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, चारों किशोरों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया हैं। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करों की धरपकड़ के लिए आपरेशन आहट चलाया जा रहा है। आरपीएफ जवान और संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर जांच पड़ताल के दौरान चार नाबालिगों को बिना टिकट पकड़ा। इसके बाद किशोरों की निशानदेही पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित दिल मोहम्मद शेरवा, थाना क्षेत्र के सरायमीर आजमगढ़ का रहने वाला है। आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि वह चारों किशोरों को तमिलानाडु की एक फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान एसआई सरिता गुर्जर, मुकेश कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, संस्था की को-ऑर्डिनेटर देशराज सिंह, चंदा गुप्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed