फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A Scorpio full of devotees going to Maha Kumbh collided with a parked trailer, five injured

Chandauli News: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी स्काॅर्पियो खड़े ट्रेलर से टकराई, पांच जख्मी

Mon, 10 Feb 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A Scorpio full of devotees going to Maha Kumbh collided with a parked trailer, five injured
पड़ाव। झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही स्कॉर्पियो के चालक को रास्ते में मुगलसराय कोतवाली के डांडी गांव के पास रविवार को सुबह करीब पांच बजे झपकी आ गई और स्काॅर्पियो सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोधना से मोहन सराय तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। पड़ाव चौराहा के आसपास के इलाकों में सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। ऐसे में ट्रक और ट्रेलर सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे हैं। सड़क किनारे वाहन हादसे का कारण बन रहे हैं। झारखंड के पाकड़ इलाके के रहवासी स्नेहा अग्रवाल (30), पावल अग्रवाल (50), अनितेज अग्रवाल (11), अधीरा अग्रवाल (नौ) और रॉकी सरकार (26) प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए स्कॉर्पियो से निकले थे। वे हाइवे को छोड़कर पीडीडीयू नगर से वाराणसी होते हुए जाने लगे। रविवार को सुबह करीब पांच बजे डांडी गांव के समीप चालक को झपकी आ गई और स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्काॅर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियों में सभी लोग उसमें फंस गए। चीख-पुकार सुनकर पीछे चल रही दूसरी गाड़ियों के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्काॅर्पियो से बाहर निकाला। इसके बाद नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। हालांकि जलीलपुर चौकी पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और ट्रेलर को चौकी पर लाकर कड़ा करा दिया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं। ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed