फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A procession, burnt effigy in protest against petrol and diesel price hike

पेट्रोल व डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में निकाला जुलूस, फूंका पुतला

Thu, 25 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
A procession, burnt effigy in protest against petrol and diesel price hike
चंदौली में पेट्रो पदार्थो के मूल्य वृद्धि के विरोध में जगदीशसराय गांव में खेत में हल चलाते सपा का - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। डीजल व पेट्रोल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि ने विपक्षी दलों को केंद्र सरकार को घेरने का मौका दे दिया है। मूल्य वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर व सकलडीहा में सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने तांगा व सगड़ी पर बाइक रखकर जुलूस निकाला। जुलूस के शास्त्री पार्क से आरंभ होकर नगर का भ्रमण करने के बाद वहीं पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता स्वतंत्र भारत में पहली बार डीजल पेट्रोल के पार नारे लगाते रहे। प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने कहा कि तीन सप्ताह से प्रतिदिन डीजल व पेट्रोल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि की जा रही है जिससे किसानो सहित आम जनता की कमर टूट गयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों की भारी कमी के बावजूदपूंजीपतियों की समर्थक केंद्र सरकार डीजल व पेट्रोल के मूल्य बढ़ाती जा रही है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को अच्छे दिनों कासब्जबाग दिखाकर पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया है। डीजल व पेट्रोल के क़ीमतों में हो रही वृद्धि मानसून काल में एक तरफ़ किसानो का कमर तोड़ रही है वहीं दूसरी तरफ़ दैनिक वस्तुओं व परिवहन भाड़ा में वृद्धि से आम जनता कराह रही है। कहा कि देश में इतनी भ्रष्ट, इतनी कमजोर व जनविरोधी सरकार कभी नहीं आई थी। कोरोना के केस लगातार बढ़ने के साथ पेट्रोल-डीजल के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है। भ्रम फैलाकर सत्ता चलाने वाली भाजपा सरकार को जनता माफ नहीं करेगी। जुलूस में आनंद शुक्ला, मधु राय, दयाराम पटेल, अशोक यादव, बृजेश गुप्ता, संगीता सिंह, सतपाल सिंह, रामजी गुप्ता, अरुण द्विवेदी, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राकेश सिंह, विवेक सिंह, नवीन पांडेय, ग़ुलाम मुस्तफ़ा, संतोष तिवारी, नेहाल अख़्तर, अकील अहमद, दशरथ चौहान, मृत्युंजय शर्मा, राजेश कुमार, नीरज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं सकलडीहा में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि एक ओर देश की जनता लॉकडाउन और कोरोना के कारण परेशान है, गरीब खाने व काम के लिये दर दर भटक रहे हैं, डिग्री होने के बाद भी युवा रोजगार पाने के लिये चिंतित हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र और प्रदेश सरकार बेतहाशा पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी है। अंत में उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से डीजल व पेट्रोल के बढ़े मूल्य वापस लेने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में सछास के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप यादव, धनंजय यादव, सोनू यादव, राहुल विश्वकर्मा, अमित कुमार, मृत्युंजय राजभर, विनोद यादव, पंकज यादव, हलचल, राकेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed