फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A power line fell broken onto the road, causing a 12-hour power outage in 200 homes

Chandauli News: टूटकर सड़क पर गिरा बिजली का तार, 200 घरों में 12 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A power line fell broken onto the road, causing a 12-hour power outage in 200 homes
टांडाकला में टूट कर गिरे तार की मरम्मत करते बिजली निगम के कर्मी। संवाद
टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में सोमवार की रात में बिजली का तार ओवरहीट होकर टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। इससे क्षेत्र के लगभग 200 घरों की बत्ती गुल हो गई। लगभग 12 घंटे बाद मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सोमवार की रात 1 बजे टांडाकला स्थित टेलर की दुकान के पास मुख्य बिजली का केबल ज्यादा गर्म होने के कारण टूटकर सड़क पर गिर गया। रात का समय होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह करीब 4 बजे जब ग्रामीण टहलने निकले, तो सड़क पर हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा देख इसकी सूचना संविदा लाइनमैन दिनेश निषाद को दी। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने एहतियात के तौर पर पहले बिजली कटवाई और फिर सड़क से तार हटाया। चहनिया पावर हाउस के अवर अभियंता सुभाष यादव ने संविदा लाइनमैन अजय मौर्या, विनोद यादव और दर्शन प्रजापति को मौके पर भेजा। बिजलीकर्मियों की टीम ने दोपहर एक बजे जले हुए केबल को बदलकर नया केबल जोड़ा। करीब 12 घंटे बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed