फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A park will be built on two bighas of land in Chaturbhujpur at a cost of 1.5 crore rupees.

Chandauli News: चतुर्भुजपुर में डेढ़ करोड़ से दो बीघे में बनेगा पार्क

Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A park will be built on two bighas of land in Chaturbhujpur at a cost of 1.5 crore rupees.
पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर वार्ड में पार्क के चिन्हित भूमि का निरीक्षण करतीं चेयरमैन सोनू किन्
पीडीडीयू नगर। नगर में पार्क की कमी दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने चतुर्भुजपुर वार्ड में दो बीघे भूमि पर पार्क बनाने की योजना तैयार की है। इसके निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। पार्क बनने से क्षेत्र की चार हजार से अधिक आबादी को टहलने, व्यायाम और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने के लिए लोगों के पास सीमित विकल्प हैं। जीटी रोड किनारे स्थित सुभाष पार्क प्रमुख स्थल है, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के कारण इसकी स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में नगर पालिका ने वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर में नए पार्क के निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले, युवाओं और अन्य लोगों के व्यायाम के लिए ओपन जिम और टहलने के लिए जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा बैठने के लिए बेंच और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की भी योजना है। नगर पालिका का उद्देश्य लोगों को सुबह-शाम समय बिताने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
----
नगर में पार्क की कमी को देखते हुए चतुर्भुजपुर वार्ड में जमीन चिह्नित की गई है। पार्क निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि आवंटित होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कराया जाएगा। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed