{"_id":"6aaef0abb6c1ee8d2a0ac73a","slug":"a-one-kilometer-stretch-of-road-constructed-in-eight-different-ways-featuring-dividers-ranging-from-15-to-3-meters-in-width-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154862-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक किलोमीटर में आठ तरह से बनाई सड़क कहीं डेढ़ तो कहीं तीन मीटर चौड़ा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक किलोमीटर में आठ तरह से बनाई सड़क कहीं डेढ़ तो कहीं तीन मीटर चौड़ा डिवाइडर
विज्ञापन
दुलहीपुर में बीच मेंं अधूरी छोड़ी गई सड़क। संवाद
पीडीडीयू नगर/दुलहीपुर। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन में निर्माण की एकरूपता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुलहीपुर में करीब एक किलोमीटर के हिस्से में सड़क का निर्माण आठ तरीके से किया गया है। कहीं सड़क की चौड़ाई में भी दो से पांच फीट का अंतर है। डिवाइडर की चौड़ाई भी कहीं डेढ़ मीटर है तो कहीं तीन मीटर। यही नहीं, कहीं 15 से 20 फीट तो कहीं दो से तीन फीट सड़क अधूरी छोड़ दी गई है।
पड़ाव से गोधना तक सिक्स और फोर लेन का निर्माण 320 करोड़ रुपये से 2022 से चल रहा है। इसके तहत पड़ाव से गोधना तक सड़क लगभग बन कर तैयार है पर दुलहीपुर में विवाद की वजह से बाद में काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। यहां सड़क तो बना दी गई है पर कहीं सड़क चौड़ी तो कहीं संकरी बना दी गई है।
कहीं दो, कहीं पांच तो कहीं 10 फीट सड़क बीच में छोड़ दिया गया है। डिवाइडर के गड्ढे को घेरा भी नहीं गया है। जिसकी वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। कुछ हिस्सों में सड़क मशीन से बनाई गई है तो कहीं मैनुअल तरीके से निर्माण कराया गया है।