फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A dog clamped its jaws onto an elderly woman's leg and dragged her for 10 meters; she required 12 stitches.

Chandauli News: कुत्ते ने वृद्धा का पैर जबड़े में पकड़कर 10 मीटर तक घसीटा, लगे 12 टांके

Mon, 24 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A dog clamped its jaws onto an elderly woman's leg and dragged her for 10 meters; she required 12 stitches.
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के धनकुंवारी कला गांव में रविवार की सुबह एक कुत्ते ने कलपती देवी (65) पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कलपती देवी खेत जा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक कुत्ते ने पीछे से उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके दाहिने पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया और करीब 10 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान पैर का मांस बाहर निकल आया और वृद्धा दर्द से चीखने लगीं। चीख-पुकार सुनकर पास में मवेशी चरा रहे युवक लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को खदेड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत गमछे से पैर बांधकर खून रोकने का प्रयास किया और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया। सीएचसी नौगढ़ के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि घाव काफी गहरा है। स्वास्थ्य कर्मी राहुल सिंह ने जख्म पर 12 टांके लगाए हैं। मरीज को एंटी-रेबीज व टिटनेस का इंजेक्शन देने के साथ हाई डोज की दवाइयां दी गई हैं। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है। इस घटना के बाद से धनकुंवारी कला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed