{"_id":"58-86591","slug":"Chandauli-86591-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने फूंका पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने फूंका पुतला
Chandauli
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। भारतीय जवानों की निर्ममतापूर्वक हत्या के विरोध में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभुनारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रभुनारायण तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान के गैर जिम्मेदाराना हरकत पर रोक लगाना चाहिए। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारत के दो जांबाज सैनिकों की हत्या करना बहुत ही निंदनीय कायरता पूर्ण कार्य है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव संतोष तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान से रिश्ते को तुरंत ही बिना कुछ सोचे समझे तोड़ देना चाहिए। ताहिर अहमद ने कहा कि पाकिस्तान को चेताना बेहद जरूरी है। इस दौरान मुकुल सिंह, दीपक दुबे, रोहित पांडेय, बंटी मिश्रा, खेवई पटेल, रविशंकर उपाध्याय, व राकेश खरवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
मुगलसराय। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में सोमवार को अलीनगर स्थित आवास पर बैठक हुई, इसमें पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों की बर्बरता पूर्वक की गई हत्या में शहीद हुये दोनों सैनिकों की गतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सपा युवा नेता संतोष कुमार यादव ने कहा कि सैनिकों की शहादत को भारत सरकार गंभीरता से ले और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिये कड़ा रुख अपनाए। इस अवसर पर उदयभान पिंटू, रामविलास, सुरेश यादव, राजाराम सोनकर, चंदन शर्मा, विक्की, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे।