फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   देश मोदी के हाथ आया तो तबाह हो जाएगा : राशिद अल्वी

देश मोदी के हाथ आया तो तबाह हो जाएगा : राशिद अल्वी

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
धानापुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि देश अगर मोदी के हाथ में आया तो तबाह हो जाएगा। उन्होंने आडवाणी, अटल, सुषमा स्वराज को पीछे छोड़ दिया और अब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। वे कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कालेज के मैदान में प्रत्याशी तरुण पटेल के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। पर उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने पार्टी का नाम अपने नाम से पीछे छोड़ दिया। वे हर हर मोदी के बहाने पूरे विश्व पर राज करना चाहते हैं। अगर यह देश उनके हाथ में आ गया तो पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। लोग किताबों में कयामत की बात पढ़ते हैं, उसको मैंने गुजरात में आंखों से देखा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी खुद कहते हैं कि उनकी मां आठ गुणे आठ के कमरे में आज भी रहती हैं। जबकि किसी मुख्यमंत्री के लिए यह गर्व की बात नहीं बल्कि शर्म की बात है। राजमहल में रहने वाले मोदी डेढ़ करोड़ की संपत्ति का स्वामी होकर भी अगर मां को सुख चैन से नहीं रख सकते तो वह भारत माता को कहां से खुशहाल रख पाएंगे। जबकि मोदी के अनुसार इसी मां ने घर घर पर काम करके खून पसीना बहाकर उनको पाला था। सभा में उन्होंने सिर्फ मोदी पर ही निशाना साधा। कहा भाजपा की भारत विजय रैली कभी सफल नहीं होगी। गुजरात का एक व्यक्ति पूरे देश पर कब्जा करना चाहता है। यह भारत विजय का सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि भारत पर विजय का सपना तो दुश्मन ही देख सकते हैं। अंत में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पटेल को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप माथुर, वीरेन्द्र सिंह, सतीश बिन्द, अशोक सिंह, मधु राय, डा. पी सी सिंह, अमरनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता शाह आलम खॉं तथा संचालन राजेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed