{"_id":"5c081efdbdec2241454bc08a","slug":"91544036093-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी क्षेत्र में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा का भी रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी क्षेत्र में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरा का भी रहेगा असर
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी और सर्द हवाओं का असर पूर्वांचल में दिखने लगा है। बुधवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे शाम होते ही हल्का कोहरा भी पड़ने लगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते-होते न्यूनतम तापमान में तो कोई बदलाव नही देखा गया लेकिन अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते मौसम में अचानक बदलाव आया है। ठंड के साथ ही बदली होने से किसानों को भी चिंता सताने लगी है। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। जहां एक ओर किसानों के खेत गेहूं की बोआई के लिए सूख नहीं सके हैं। वहीं बरसात की आशंका बढ़ने से धान के खलिहान में रखा अनाज खराब होने का भय सताने लगा है। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. तारकेश्वर सिंह ने बताया कि बदली किसानों पर भारी पड़ सकती है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमांचल और उत्तराखंड में तेज बर्फबारी के चलते मौसम बदला है। पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट पास होने से ठंड और गलन का असर बढ़ेगा। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कोहरा रहेगा।