{"_id":"5c081ea7bdec22419975b395","slug":"91544036007-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांट रहे सता में बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांट रहे सता में बैठे लोग
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी मजदूर सभा जिला इकाई की बैठक बुधवार को नरसिंहपुर खुर्द स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनाराण राजभर ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव ने कहा भाजपा की सरकार में सूबे का किसान व मजदूर समस्या से जूझ रहा है। इसे दूर करने के बजाय योगी सरकार जुमलों में परेशान है। सरकार में बैठे लोग समाज में जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे है, उनका यह रवैया किसी भी हाल में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा मजदूर सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जनसम्पर्क करें, उन्हें सरकार की गलत नीतियों, नियत व सिद्धांतों की जानकारी दें। उन्हें बताए कि सरकार ने किस तरह अपने पांच साल के कार्यकाल में पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम किया है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को हासिए पर ला दिया है, वहीं महिलाओं के प्रति बलात्कार, छेड़कानी, अपहरण व हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। इस दौरान अरविंद यादव, संदीप यादव, यादिल खां, आशु यादव, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, अमित यादव, अवध बिहारी, ईशान मिल्की, कृष्णा यादव, सुरेेश सिंह, सरिता सिंह, केशा यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन