{"_id":"5a396a2c4f1c1bc45b8bd081","slug":"91513712172-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष नगर स्थित तालाब का चेयरमैन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष नगर स्थित तालाब का चेयरमैन ने किया निरीक्षण
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय । नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन संतोष खरवार ने नेताओं की टीम के साथ मंगलवार को सुभाष नगर स्थित कोट माता मंदिर के आसपास स्थित बंजर भूमि व तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनवाने के साथ तालाब के सुंदरीकरण व घाट बनाए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि बंजर भूमि सहित तालाब पर हुए अवैध कब्जों को हटाये जाने के लिए अवैध कब्जेधारियों को नोटिस भी दिया जाएगा। नगर के सुभाष पार्क स्थित कोट माता मंदिर के पास काफी बंजर भूमि होने के साथ तालाब स्थित है। बढ़ती हुई आबादी के साथ धीरे-धीरे तालाब सहित बंजर भूमि पर कब्जा होता चला गया। पिछले दिनों एक प्लाटर द्वारा तालाब में मिट्टी पाटे जाने को लेकर वर्तमान सभासद आरती देवी के पति श्रवण यादव ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ उसका विरोध किया था। जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य रूकवा दिया था। मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार शहर के नेताओं की टीम के साथ तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे । जहां उन्होंने बंजर भूमि के बारे में भी जानकारी हासिल की। चेयरमैन ने बताया कि तालाब का रकबा काफी बड़ा था लेकिन वर्तमान मे अवैध कब्जे के चलते उसका रकबा काफी कम हो गया है वहीं कोट माता मंदिर के पास बंजर भूमि का कुछ हिस्सा भी कब्जा कर लिया गया है। बताया कि राजस्व विभाग की टीम से नापी कराकर अवैध कब्जेधारियों को नोटिस दिया जाएगा। कहा कि इसके बाद तालाब का सुंदरीकरण करने के साथ घाट का निर्माण कराया जाएगा ताकि छट पूजा जैसे आयोजनों में श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। इसके बाद वहां क्षेत्रीय जनता के लिए एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा जिससे क्षेत्री जनता को विवाह जैसे कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत होगी। इस दौरान श्रवण यादव, महेन्द्र पटेल, विनय यादव, वीरू रावत, भानू तिवारी, डब्बू यादव, गोपाल शरण सिंह, राजेश शर्मा, संजय अग्रवाल, संजय यादव, विनोद राय मौजूद रहे।
विज्ञापन