{"_id":"5c212d59bdec2257036f79bb","slug":"81545678169-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में सात गांवों को वाराणसी से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में सात गांवों को वाराणसी से जोड़ने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। न्याय पंचायत मढिया के सात गांवों को चंदौली से हटाकर वाराणसी जिले में सम्मिलित करने के उद्देश्य से चौरहट गांव में सोमवार को जनसभा हुई। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मांगों के समर्थन में जनसहयोग अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, रतनपुर, भोजपुर, सेमरा, बहादुरपुर व कटेसर गांवों को वाराणसी से जोड़ने की मांग की गई। साथ ही यह भी तय हुआ कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो राजनैतिक पार्टी ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन करेगी, उसके पक्ष में मतदान किया जाएगा। इससे पूर्व इन गांवों के लोग इसके लिए वाराणसी के रविंद्रपुरी कालोनी स्थित प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक भी सौंप चुके हैं। बैठक में समाजसेवी कृपाशंकर यादव, एड.रविंद्र कुमार सिंह, भूपनारायण झा, परमानंद पटेल, बीडीसी श्यामलाल पटेल, कन्हैयालाल, अभिषेक सेठ, रामचंद्र चौधरी, जफ़र खां, महेंद्र गुप्ता, धर्मचंद, अनिल पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन