{"_id":"5c1e8e42bdec22570a41fd27","slug":"81545506370-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लाए तेजी नहीं होगा अंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लाए तेजी नहीं होगा अंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने शनिवार को कई धान क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर बोरा की कमी, उठान की समस्या व धान खरीद न होने पर शासन व प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। डीएम नवनीत सिंह चहल से मांग कि धान खरीद केंद्रों की समस्याओं को तत्काल दूर करते हुए खरीद में तेजी लाई जाए, नहीं तो सपाई किसानों के समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य होगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के सहकारी समितियों पर बोरे की कमी व फसलों के उठान के अभाव में किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही है। किसान धान खरीद के लिए प्रतिदिन क्रय केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सदर तहसील क्षेत्र के डिग्घी सहित कई क्रदों पर धान खरीद नाम मात्र हुई है। कई केंद्र प्रभारी ने कहा कि बोरा न होने, उठान न होने व धनराशि न होने से धान की खरीदारी ठप है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार धान खरीद के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि किसानों के सामने सिंचाई सहित कई समस्याएं है, लेकिन सरकार इसके समाधान में नाकाम साबित हुई है। तत्काल किसानों की समस्याओं को सरकार दूर करें नहीं तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगे। इसकी सभी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर केपी यादव, सुभाष मौर्य,राम सिंह,राकेश पांडेय , मनोज कुमार, हवलदार यादव रहे।