{"_id":"59612fbe4f1c1bd3038b462d","slug":"81499541438-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व मलेरिया से निबटने के लिए तैयार रहें स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व मलेरिया से निबटने के लिए तैयार रहें स्वास्थ्य विभाग
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने शनिवार को अधिकारियों संग कैम्प कार्यालय पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के साथ ही जनपद के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया रोगियों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया उन्होंने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया रोगियों के इलाज के लिए दवाईयों के साथ ही अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा । सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने बताया कि जून माह को मलेरिया माह के रूप में मनाया गया। इस दौरान दलित बस्तियों में जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही खून आदि की जांच भी की गई। कहा कि जिला अस्पताल में मलेरिया सेल की स्थापना की गई है। यहां हर वक्त चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगी होनी चाहिए है। मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व गांवों में जाकर मरीजों का त्वरित ईलाज करे। डीएम ने नगर पंचायत के ईओ को नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था कराने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पारसनाथ, ईओ राजेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उमापति द्विवेदी, डा. जीसी द्विवेदी, मलेरिया अधिकारी जेपी सोनकर, अजय मिश्रा, मनोज कुमार, अनील दुबे, नीतू सिंह, प्रमोद पांडेय, कैलाश सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।