{"_id":"603d3cea8ebc3ee9631f28b8","slug":"80-logon-ka-hua-vaikseeneshan-chandauli-news-vns5775707108","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ वर्ष से अधिक उम्र के 80 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ वर्ष से अधिक उम्र के 80 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
विज्ञापन
चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीरता बरत रही। इसके लिए वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर के कोविड टीकाकरण के बाद अब सोमवार से साठ वर्ष से अधिक उम्र वालों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के टीकाकरण की शुरूआत की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 60 वर्ष से ऊपर के करीब तीन लाख लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम को शुरू किया। पहले दिन दो सत्रों के माध्यम से 200 लोगों को प्रतिरक्षित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर व 45 से 59 साल के वह लोग जो किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं, उनका टीकाकरण सोमवार से शुरू किया गया है।इसके तहत जनपद में दो सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें एक प्राइवेट अस्पताल आरडी. मेमोरियल अस्पताल एवं जिला अस्पताल के माध्यम से लोगों को टीका लगा। बताया कि प्रथम टीका के 28 दिन बाद टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी शरण ने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर लाभार्थियों को कोविन पोर्टल पर पंजीकृत करते हुये पहचान पत्र देखकर उनको टीका लगाया गया। लाभार्थी खुद भी कोविन पोर्टल एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के कुछ ही दिनों बाद लाभार्थी द्वारा पंजीकृत मोबाइल पर उसके टीकाकरण से संबधित सूचना दी जाएगी। पहला टीका के पश्चात दूसरे टीके की तिथि व स्थल की जानकारी उसके मोबाइल पर एक दिन पूर्व ही दी जायेगी। रजिस्ट्रेशन के पश्चात टीकाकरण के समय लाभार्थियों को अपने साथ टीका केंद्र पर अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा।