फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धान खरीद में पीसीएफ फिसड्डी

धान खरीद में पीसीएफ फिसड्डी

Tue, 25 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद में पीसीएफ फिसड्डी

विज्ञापन
चंदौली। जिले में किसानों से धान खरीदने में सरकारी अमला पूरी तरह से विपुल है। खरीद एजेंसियों के सुस्त रवैए के चलते शासन की योजना परवान नहीं चढ़ रही है। इसमें सबसे खराब स्थिति पीसीएफ के केंद्रों की है। जो कि सबसे अधिक 33 क्रय केंद्र खोलने के बाद आजतक केवल 15 हजार एमटी धान क्रय किया है। जबकि अन्य ऐजेंसियों के पास कम क्रय केंद्र होने के बाद भी पीसीसीएफ से अधिक धान किसानों से खरीद चुकी है।

किसानों से धान क्रय करने के लिए सात क्रय ऐजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से एक लाख 83 हजार 300 एमटी धान खरीदना का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन अभी तक 3956 किसानों से केवल 37083 एमटी की धान की खरीद हुई है। इसमें विपणन शाखा ने 7316, यूपी एग्रो 5211, कर्मचारी कल्याण निगम 3190, एनसीसीएफ 9197, नैफेड 5384, पीसीयू 4528, एफसीआई 722 और पीसीएफ के द्वारा 1572 एमटी धान क्रय किया गया है। जबकि 78 क्रय केंद्रों में सबसे अधिक पीसीएफ के 33 केंद्र है। लेकिन इसके बाद भी खरीद सुस्त होने से किसानों में नाराजगी है। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अन्य क्रय ऐजेंसियों की प्रगति सांतोषजनक है, लेकिन पीसीएफ के द्वारा धान क्रय करने में सुस्ती के कारण शासन की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed