{"_id":"5b01c9f04f1c1b02448b4785","slug":"71526843888-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जाम के झाम से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जाम के झाम से परेशान रहे लोग
Updated Mon, 21 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया मार्ग पर रविवार को दूसरे दिन भी जाम लगा रहा। पूरे दिन गाड़ियां रेंगती नजर आई। वहीं रामपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम को छुड़ाने में लगे रहे।
सैयदराजा जमानिया मार्ग पर इस समय ओवरलोड वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते कई ट्रक बीच रास्ते में खराब हो जा रहे हैं। जिससे इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन जा रही है। जाम का कारण बन रहे ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के बजाय परिवहन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौन हैं। शनिवार को रामपुर पुलिस चौकी के पास डीएम और एसपी के वाहनों का काफिला भी जाम में फंस गया था। जाम के चलते स्थानीय लोगों के अलावा छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब जिले के आला अफसर ही जाम की समस्या से दो चार हो रहे है तो आम आदमी की कौन सुनने वाला है।