{"_id":"12bbdc4726af495c3ee189de51ebc2f9","slug":"704-young-success-in-the-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही के 704 युवा दौड़ में कामयाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के 704 युवा दौड़ में कामयाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर क्षेत्र के शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर के
विज्ञापन
मैदान में चल रही सेना भर्ती रैली में मंगलवार को भदोही जिले के अभ्यर्थी
शामिल हुए।
पांच ट्रेडों के लिए 5038 अभ्यर्थियों को टोकन बांटा गया। इसमें दौड़ में कुल 704 अभ्यर्थी सफल हुए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को होने वाली रैली के लिए सोमवार की शाम से ही अभ्यर्थियों के पहुुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
अन्य जिलों की अपेक्षा अभ्यर्थियों की संख्या कम होने से सेना और सिविल प्रशासन को कम मेहनत करनी पड़ी। सेना भर्ती से जुड़े कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि मंगलवार को जीडी के लिए 2296 टोकन वितरित किए। इसमें 424 अभ्यर्थी सफल हुए।
इसी तरह ट्रेड मैन के लिए मात्र 472 अभ्यर्थी दौड़े। जिसमें 36, और क्लर्क के लिए टोकन लिए 1689 अभ्यर्थियों में से 84 सफल रहे।
इसके अलावा टेक्निकल के लिए टोकन लिए 395 में 119 और नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 186 अभ्यर्थियों में से कुल 41 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे।
इस तरह सभी ट्रेडों में 5038 अभ्यर्थियों में 704 सफल रहे। सोमवार को हुई बारिश के बाद मिट्टी गीली हो गई थी। जिसे सुखाने के लिए बालू डाला गया था। इससे अभ्यर्थियों के उत्साह में कमी नहीं आयी।