फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   63 percent voting in Naugarh and 57 percent in Chakia

Chandauli News: नौगढ़ में 63 और चकिया में 57 प्रतिशत मतदान

Thu, 20 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
63 percent voting in Naugarh and 57 percent in Chakia
पीडीडीयू नगर। जिले में खाली पड़े प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। नौगढ़ विकास खंड के विशेषरपुर गांव में प्रधान पद के लिए 63 फीसदी लोगों ने मतदान किया। यहां तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह चकिया विकास खंड के नरहरपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली सीट के लिए हुए चुनाव में 57 फीसदी लोगों ने मतदान किया। यहां दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिले में खाली पड़े प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब 21 फरवरी को मतगणना होगी। नौगढ़ विकास खंड के विशेषरपुर गांव की प्रधान चंपा देवी का पिछले साल बीमारी के कारण निधन हो गया था। आठ फरवरी काे चुनाव अधिकारी सिद्धार्थ सिंह के समक्ष प्रधान पद के लिए किरण सिंह, कमलावती, रोमा ने नामांकन किया था। बुधवार की सुबह सात बजे गांव के कंपोजिट विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर मतदान हुआ। चुनाव में 1934 मतदाताओं में 1220 ने मताधिकार का प्रयाेग किया। मतदान करने वालों 617 पुरुष और 603 महिलाएं रही। यहां कुल मतदाताओं का 63 प्रतिशत रहा। पिछले चुनाव में 70 प्रतिशत ने मतदान किया था। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार, एसडीएम कुंदन राज कपूर, सीओ राजीव कुमार सिसोदिया, नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह और महेंद्र तिवारी लगे रहे। चकिया विकास खंड के नरहरपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पद के लिए बुधवार को 57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। यहां पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहीं मधु सिंह के निधन के बाद पद खाली था। यहां प्रियंका यादव और संजय मौर्य ने नामांकन किया था। उप चुनाव में 796 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की निगरानी व प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी सील कर ब्लाॅक मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया। राजस्व गांव कर्मा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर 117 व 118 नंबर बूथ पर मतदान हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि 1366 मतदाताओं में 796 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उधर, चहनियां विकास खंड के खड़ेहरा में प्रधान के खाली पद के लिए हो रहे उपचुनाव में पूर्व प्रधान दीनबंधु की पत्नी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। दीनबंधु की पिछले साल 24 नवंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रधान का पद खाली था। आठ फरवरी को नामांकन में दीनबंधू की पत्नी सुमित्रा देवी ने नामांकन किया था। चुनाव में एक मात्र उम्मीदवार होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुआ। यहां सुमित्रा देवी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed