फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी कामगारों ने बुलंद की आवाज

मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी कामगारों ने बुलंद की आवाज

Thu, 10 Jan 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी कामगारों ने बुलंद की आवाज
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को भी कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सरकारी कार्यालयों, बैंकों में तालाबंदी कर जुलूस निकाले और और धरना प्रदर्शन किया। सभी बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे और कामकाज ठप रहा। इससे लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ। इस तरह दो दिनों में चार से पांच सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है। डाकघर, पीडीडब्लूडी में भी काम नहीं हुआ। न्यूनतम वेतन कानून में संशोधन कर 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने, स्थाई ठेका प्रथा बंद करने, बोनस एवं प्रॉविडेंट फंड की अदायगी पर से सभी बाध्यताएं हटाने, ग्रेच्युटी का भुगतान 45 दिन प्रति वर्ष के हिसाब से करने, सबके लिए पेेंशन सुनिश्चित करने सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में संयुक्त ट्रेड यूनियंस ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन भी हड़ताल में शामिल रही। इसके तहत दूसरे दिन भी बैंक कर्मियों ने जुलूस निकाला और शाखाओं पर ताले जड़े। पूरे जिले में बैंकों में लेन-देन का कोई काम नहीं हुआ। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जय कुमार ने बताया कि बैंक कर्मियों की दो दिन की हड़ताल की वजह से करीब पांच सौ करोड़ का क्लीयरेंस ठप पड़ा है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना दिया। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनरतले धरने की अध्यक्षता सत्यप्रकाश सरोज ने की। इसी दौरान सलमान, शिवभूषण, मलखान, सूर्यकांत यादव रहे। संचालन गुलाबचंद ने की। वहीं, 17 सूत्री मांगों के समर्थन में डाककर्मी भी हड़ताल पर रहे, जिसके चलते डाकघरों में भी कामकाज ठप रहा। इस मौके पर पोस्टमास्टर रमेश कुमार पांडेय, रामकृष्ण दुबे, दिनेश तिवारी, रजनीश यादव, लल्लन, विजय, खुनसी राम, दीपचंद, राजेश गुप्ता, सुयश मिश्र, लोकायती, काशीनाथ तिवारी रहे। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के बैनरतले मजदूरों ने नगर के मानस नगर स्थित मानसरोवर पोखरे पर सभा की। इसके बाद में मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन, आंगनबाड़ी, भवन निर्माण, खेत मजदूर किसान सभा, महिला समिति, पेपर गत्ता मिल कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। इसमें रामप्यारे यादव, कन्हैया, गुलाबचंद, मिठाईलाल, सतीशचंद, शकुंतला, तारा, श्याम सुंदर, जयप्रकाश, ईश्वर चंद, विजयी, गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed