{"_id":"5c212cf6bdec2257235e6776","slug":"61545678070-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारी व सचिवों से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारी व सचिवों से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। धान क्रय केंद्रों पर सचिव और केंद्र प्रभारियों की मनमानी से नाराज क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को दिघवट साधन सहकारी समिति के समीप प्रदर्शन किया। वे सचिव पर धान तौल में मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे। चेताया कि नियमानुसार धान की खरीद नहीं किए जाने पर किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एसडीएम आशीष कुमार के फोन पर मानक के अनुसार खरीदारी का आश्वासन दिए जाने पर किसान शांत हुए।
किसानों का आरोप था कि आन लाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई दिनों से किसान विपणन शाखा केंद्र सकलडीहा, धरहरा, दिघवट, महेसुआ आदि का चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को क्रय केंद्र दिघवट पर 40 किलो धान के अलावा आठ सौ ग्राम प्रति बोरा अधिक लिया जा रहा है जबकि बोरे के वजन के हिसाब से धान अलग से दिया जा रहा है। विरोध करने पर सचिवों द्वारा धान खरीदने से इंकार करने से आक्रोशित किसानों ने सचिव और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने फोन से विभागीय उच्चाधिकारी सहित एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम आशीष कुमार ने अतिरिक्त धान न लेने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में तूफानी सिंह, अजय सिंह, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, नंदा सिंह, अरविंद सिंह, गणेश सिंह, बब्बन सिंह, अमरेश सिंह, सुजीत सिंह शामिल रहे।