फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   60 acres of wheat, standing crop, burnt to ashes

60 एकड़ गेंहूं की खड़ी फसल जलकर राख

Thu, 15 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
60 acres of wheat, standing crop, burnt to ashes
कंदवा/कमालपुर। बरहनी विकास खंड के कम्हरिया और बरिली गांव के सिवान में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान डेढ़ दर्जन किसानों की लगभग साठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आस पास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के कम्हरिया गांव के विश्वनाथपुर मौजा व दुबेचक सिवान में बुधवार को अचानक से आग लग गई। इस दौरान खेतों में खड़ी गेंहूं की फसल धूं - धूं करके जलने लगी। जब तक लोग आग देखकर और शोर सुनकर मौके पर पहुंचते तब तक आग ने सर्वेश पांडेय की आठ एकड़, प्रेमशंकर दुबे की सात एकड़, बैकुंठ सिंह, ब्रह्मा सिंह और गुदड़ी सिंह तीन भाइयों की पांच एकड़, विजय शंकर सिंह की दो एकड़, गुदड़ी सिंह की तीन एकड़, रामवृक्ष सिंह की दो एकड़, बंशी यादव का दो एकड़, सोचन राम का दो एकड़ और बरिली गांव के कमला यादव का पांच एकड़, गोपाल यादव की पांच एकड़, कृष्णा यादव की तीन एकड़, जगरदेव की तीन एकड़, कपिलदेव तीन एकड़, विजय बहादुर दो एकड़ व महेन्द्र समेत अन्य किसानों की 60 एकड़ गेंहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की उठती लपटों को देखकर आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों की फसल जलकर राख हो गई। बाद में मौके पर पहुंची फायर टीम ने पानी मारकर छोटी-छोटी चिंगारी को बुझाया। फसल जलने से किसान मर्माहत हैं। भाजपा नेता अनिल सिंह झुन्ना ने जिलाधिकारी से पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।
विज्ञापन

दूसरी ओर धानापुर विकास खंड के कमालपुर क्षेत्र के बहेरी गांव सुरेश यादव के मकान में बुधवार की रात अज्ञात कारणों आग लग गई। इस दौरान दो बक्से में रखे हुए कपड़े, गहने और पांच हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए। सुरेश ने बताया कि लड़की के विवाह के लिए धीरे-धीरे सामान इकट्ठा कर रहे थे, लेकिन आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीण अमित सिंह, रामखेर बिन्द, मुसाफिर बिन्द, अमरनाथ खरवार, सरोज, सीताराम बिन्द, सुरेश प्रजापति आदि ने पीड़ित परिवार को दिलासा दिया और तहसील प्रशासन से अहेतुक सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से लोगों को हजारों का हुआ नुकसान
विभिन्न गांवों में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक लोगों का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक मवेशी की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मआवजे की मांग की है। खडे़हरा गांव के गंगाधर राजभर के परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें करीब पचास हजार की सामान सहित एक हजार नगदी जलकर नष्ट हो गई। वही दूसरी तरफ बथावर गांव में सुंदर गोंड, रामउग्रह और आनंद गोंड के घरों में रखा पुआल भी आग लगने से जलकर राख हो गया। इसके अलाव एक मवेशी की भी मौत हो गयी। वहीं चहनिया ब्लॉक के खोनपुर में जंगी यादव व सुदामा यादव के तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। धानापुर ब्लॉक नेकनामपुर गांव में धर्मेंद्र राम के मड़हा में आग लगने एक बकरी की मौत हो गयी। हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नही पहुंच पाती है। लोगों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि राजस्व कर्मियों के माध्यम से किसान अपने नुकसान का रिपोर्ट तहसील भेजवाये। हर संभव सहयोग दिलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed