फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   599 young successful in race in Mirzapur

मिर्जापुर के 599 युवा दौड़ में सफल

Tue, 22 Sep 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 22 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
599 young  successful in race in Mirzapur

विज्ञापन
 धानापुर क्षेत्र के शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर के मैदान में सोमवार को हुई सेना भर्ती रैली में मिर्जापुर जिले के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी पांच ट्रेडों के लिए 7718 अभ्यर्थियों को टोकन वितरित किया गया।इसमें दौड़ में कुल 599 अभ्यर्थी सफल रहे।

 सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि सुबह बारिश के बाद भी भर्ती स्थल पर पहुंचे युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। मिट्टी गीली होने पर भी दौड़ में कोई दिक्कत नहीं हुई।


 सेना भर्ती के लिए मिर्जापुर जिले के अभ्यर्थी रविवार की शाम से ही रैली स्थल पर पहुंचने लगे थे। जिन्हें सिविल पुलिस और जीआरपी के जवान नियंत्रित कर रहे थे।

 सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के अनुसार सोमवार को जीडी के लिए टोकन लिए 4189 अभ्यर्थियों में कुल 383, ट्रेडमैन के लिए टोकन लिए 957 अभ्यर्थियों में से 53, क्लर्क के लिए टोकन लिए 2009 अभ्यर्थियों में से कुल 94  सफल रहे।
इसी तरह टेक्निकल के लिए टोकन लिए 355 अभ्यर्थियों में से 43 तथा नर्सिंग सहायक के लिए टोकनधारी 208 अभ्यर्थियों में से कुल 26 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे।


कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि अब तक सात दिनों की भर्ती की तुलना की जाए तो एक दिन की दौड़ में सर्वाधिक 665 युवा वाराणसी के सफल रहे। दूसरे नंबर पर मिर्जापुर जिला रहा।

 यहां के 599 अभ्यर्थी सफल हुए। जबकि जौनपुर तथा चंदौली तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। यहां के क्रमश: 598 और 423 युवा दौड़ में सफल रहे। उधर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम भी रैली स्थल पर पहुंचे और युवकों से व्यवस्था की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed